अमेरिका के पूर्व रक्षा मंत्री मेल्विन लेयर्ड का 94 वर्ष की उम्र में निधन

Samachar Jagat | Thursday, 17 Nov 2016 10:41:06 AM
Former US Defense Secretary Melvin Laird died at the age of 94

मैडिसन अमेरिका। विस्कॉन्सिन से कांग्रेस के पूर्व सदस्य और अमेरिका के पूर्व रक्षा मंत्री मेल्विन लेयर्ड का 94 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है।मेल्विन लेयर्ड उस समय अमेरिका के रक्षा मंत्री थे जब तत्कालीन राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन वियतनाम में एक युद्ध से सैनिकों को वापस बुलाने का कोई रास्ता निकालने के लिए संघर्ष कर रहे थे। उनके पौत्र, रेमंड डेनिस लार्ज ने बताया कि लेयर्ड का निधन फ्लोरिडा में हुआ है।

साल 1973 में लेयर्ड देश के आंतरिक मामलों पर निक्सन के सलाहकार थे और जब निक्सन तत्कालीन उप राष्ट्रपति स्पाइरो एगन्यू की जगह लेने वाले थे तब लेयर्ड ने अपने अच्छे दोस्त और मिशिगन रिपब्लिकन गेराल्ड फोर्ड से पूछा था कि क्या वह एगन्यू की जगह लेने में रचि रखते हैं। 

निक्सन ने 1969 में लेयर्ड को 10वें रक्षा मंत्री के रूप में नियुक्त किया था। उनके कार्यकाल के दौरान वियतनाम मेें युद्ध शुरू हो गया था और वहां अमेरिका के 550,000 सैनिक मौजूद थे।                 -एजेंसी



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.