हवाई हमले में 30 से अधिक अफगानिस्तानी नागरिक मरे

Samachar Jagat | Friday, 04 Nov 2016 06:55:31 AM
More than 30 Afghan civilians killed in air strike

कुंदूज/अफगानिस्तान। अफगानिस्तान के उत्तरी कुंदुज प्रांत में अमेरिकी हवाई हमलों में 30 से अधिक नागरिकों की मौत हो गई, दर्जनों घायल हो गए। अमेरिका ने यह कार्रवाई तालिबान के साथ लड़ाई में अपने दो सैनिकों के मारे जाने के बाद अंजाम दी।

अमेरिका ने कहा कि उसने कुंदूज क्षेत्र में जारी अभियान में मैत्री सेनाओं को बचाने के लिए यह हवाई हमला किया। कुंदूज प्रांत के गवर्नर असदुल्लाह अमरखिल ने कहा लड़ाई के दौरान दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से 30 से अधिक नागरिक मारे गए जिसमें बच्चे और महिलाएं शामिल है।

हवाई हमले के बाद लोगों के मारे जाने से बड़ी नाराजगी फैल गई और नागरिक सभी मृतकों के शवों को लेकर कुंदूज शहर में आ गए।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.