राशिफल : 6 जनवरी : कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार का दिन, जानने के लिए क्लिक करें

Samachar Jagat | Friday, 06 Jan 2017 12:06:01 AM
Horoscope January 6 friday

आज सूर्य धनु राशि में रहेगा और चंद्रमा मीन राशि में रहेगा, इन दोनों को आज रेवती नक्षत्र का साथ मिलेगा। इनका साथ आपके जीवन पर क्या प्रभाव डालेगा। आइए जानते हैं आज के राशिफल के बारे में....

मेष राशि :-

मेष राशि के जातकों को नौकरी व्यवसाय के मामले में उलझन एवं तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

वृष राशि :-

वृष राशि के जातकों को आर्थिक परेशान का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन राशि :-

मिथुन राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतनी पड़ेगी, लापरवाही से नुकसान उठाना पड़ सकता है।

कर्क राशि :-

कर्क राशि के जातक अपनी वाणी और व्यवहार में संयम रखें, किसी से झगड़ा होने की संभावना है।

सिंह राशि :-

आज सिंह राशि के जातकों के आकस्मिक खर्चे बढ़ेंगे।

कन्या राशि :-

कन्या राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।

तुला राशि :-

तुला राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में लाभ प्राप्त हो सकता है।

वृश्चिक राशि :-

वृश्चिक राशि के जातकों को नौकरी-व्यवसाय में उलझनों का सामना करना पड़ सकता है।

धनु राशि :-

धनु राशि के जातक अभी जमीन-जायदाद एवं वाहन खरीद-बिक्री के मामले में जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।

मकर राशि :-

मकर राशि के जातक इस समय धन का निवेश बहुत ही सोच-समझकर करें, हानि होने की संभावना है।

कुंभ राशि :-

कुंभ राशि के जातकों का खर्च बढ़ेगा, बचत में कमी आएगी।

मीन राशि :-

मीन राशि के जातक आज अशांत और उलझन में रह सकते हैं।

 



 
loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.