अगर आपकी हथेली में भी हैं ये रेखाएं, तो आप भी जल्द ही बन सकते हैं करोड़पति

Samachar Jagat | Saturday, 05 Nov 2016 11:47:14 AM
Money line in the palm

व्यक्ति की हथेली पर स्थित रेखाएं उसके भाग्य के बारे में बताती हैं, इन रेखाओं से ये पता चल जाता है कि भविष्य में वह धनवान बनेगा या नहीं। ज्योतिषशास्त्र में इसके बारे में विस्तार से वर्णन किया गया है। यहां हम आपको संक्षिप्त में इसकी जानकारी दे रहे हैं। अगर आपकी हथेली में भी ये रेखाऐं हैं तो आप भी जल्द ही करोड़पति बन सकते हैं....

शास्त्रों के अनुसार शादी के लिए महिलाओं में होने चाहिए ये गुण

चन्द्रमा से एक रेखा निकलकर भाग्य रेखा से मिले और भाग्य रेखा पतली हो और सीधे शनि पर्वत पर खत्म हो रही है तो यह आपके करोड़पति बनने का योग है।

भाग्य रेखा, बुध रेखा और मस्तिष्क से त्रिकोण का निशान बने तो आप अमीर आदमी बनेंगे।

हथेली भारी हो और उंगलियों का आधार भी बराबर है साथ ही भाग्य रेखा एक से अधिक हो तो यह संकेत है कि आपका भाग्य कई ओर से लाभ दिलाएगा। ऐसे व्यक्ति को अचानक धन लाभ मिलता है और करोड़पति बन जाता है।

भाग्य रेखा हथेली में मोटी से पतली होती जाए। जीवन रेखा गोल और शनि पर्वत ऊंचा हो तो व्यक्ति व्यवसाय में खूब धन कमाता है और करोड़पति बनता है।

हथेली में भाग्य रेखा जीवन रेखा से दूर हो और चन्द्र पर्व से एक पतली रेखा निकलकर भाग्य रेखा से मिले तो व्यक्ति विदेश में जाकर धनवान बनता है।

देवों के देव हैं शनिदेव, इन्हें प्रसन्न करने के लिए आज अवश्य करें ये कार्य

भाग्य रेखा मणिबंध से निकलकर सीधे शनि पर्वत पर जाए और सूर्य रेखा एक से अधिक हो साथ ही सूर्य और शनि की उंगली सीधी हो तो यह संकेत है कि आप काफी धनवान बनेंगे।

विवाह रेखा गुरु पर्वत पर जाए। हाथ में मोटी रेखाओं का जाल नहीं हो और मस्तिष्क रेखा कटी फटी नहीं हो तो व्यक्ति महिलाओं और ससुराल के सहयोग से धनवान बनता है।

हथेली भारी है और जीवन रेखा के साथ-साथ मंगल रेखा चल रही हो तो यह ब्रह्मा का संकेत है कि आप करोड़पति बनेंगे। ऐसे व्यक्ति को पैतृक संपत्ति से बड़ा लाभ मिलता है।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

जानिए! क्यों किया भगवान कृष्ण ने आध्यात्मिक नगरी काशी को नष्ट

चार दिनों तक इस विधि से करें छठ पूजा

जानिए! सबसे पहले किसने किया था सूर्य षष्ठी व्रत



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.