जानिए! क्यों पूजा-घर में नहीं लगानी चाहिए मृतकों की तस्वीर

Samachar Jagat | Sunday, 22 Jan 2017 04:56:02 PM
Why should not worship in the house of the dead photo

अधिकतर सभी हिंदू घरों में पूजा घर होता है, पूजा घर में विभिन्न प्रकार के देवी-देवताओं की तस्वीरें होती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं वास्तुशास्त्र के हिसाब से पूजा घर में मृतकों की तस्वीर लगाना शुभ नहीं माना जाता है। आइए आपको बताते हैं क्यों मृतकों की तस्वीर पूजा घर में नहीं लगानी चाहिए....

पैसे को अपनी ओर खींचता है ये पौधा

वास्तुशास्त्र के अनुसार पूजा घर में मृतक पूर्वजों की तस्वीरें लगाना निषेध है। अगर आप अपने मंदिर में मृत व्यक्ति की तस्वीर रखते हैं तो आप अनजाने में परेशानियों को निमंत्रण दे रहे हैं। हिंदू मान्यताओं के अनुसार शरीर नश्वर होता है इसलिए उसका दाह संस्कार किया जाता है। वहीं आत्मा अमर होती है, उसकी कभी मृत्यु नहीं होती है।

यहां होती है गांधारी, कर्ण, दुर्योधन और शकुनी की पूजा

फोटो इंसान के शरीर की होती है और जो नष्ट हो चुका है उसकी पूजा कैसे की जा सकती है, वहीं ईश्वर की तरह आत्मा का कोई रूप नहीं होता है और आत्मा ही पूजनीय होती है। अतः अगर आप पूर्वजों की तस्वीर को मंदिर में रखते हैं तो आपको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

(ये सभी जानकारियां शास्त्रों और ग्रंथों में वर्णित हैं, लेकिन इन्हें अपनाने से पहले किसी विशेष पंडित या ज्योतिषी की सलाह अवश्य ले लें।)

(Source - Google)

ग्रह दोष से मुक्ति दिलाने में सहायक होते हैं ये पौधे

सभी परेशानियों का एक हल है गंगाजल का ये चमत्कारी उपाय

स्नोफाॅल का मजा लेना चाहते हैं तो जाएं इन जगहों पर



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.