सूर्य का साथ पाकर कुछ इस तरह सभी राशियों पर अपना प्रभाव दिखाऐंगे बुध और शुक्र

Samachar Jagat | Wednesday, 20 Jul 2016 08:41:41 AM
With the sun having such an impact on all amounts Mercury and Venus will show

जयपुर। बुधवार से बुध, शुक्र को मकर राशि का साथ मिल रहा है। ऐसे में कुछ खास योग बन रहे हैं। बुध, शुक्र और सूर्य एक साथ मिलकर अपना क्या प्रभाव दर्शाने वाले हैं ये तो समय आने पर ही पता चलेगा लेकिन आपको बता दें कि इनके साथ से सभी राशियां भी प्रभावित होंगी। कुछ इस तरह पड़ेगा सभी राशियों पर इनके साथ का प्रभाव...

मेष
ऑफिस में मंदगति से काम होगा व जूनियर्स सहायता करेंगे। छात्रों का पढ़ाई से ध्यान हटेगा। असरदार लोगों से लाभ मिलेगा।

वृष
इस राशि के जातकों की इनवेस्टमेंट की टेंशन खत्म होगी। मनोरंजन का सुख मिलेगा। डेली रूटीन का पूरा प्रोग्राम व्यवस्थित होगा। सभी इच्छाएं पूरी होंगी।

मिथुन
इस राशि के जातक बातचीत में सावधानी बरतें अन्यथा लोगों से कहासुनी हो सकती है। युवावर्ग को टीमवर्क से लाभ होगा। सहकर्मियों को विश्वास में लेंगे।

कर्क
इस राशि के जातकों को रोमांटिक माहौल मिलने से विपरीत लिंग के प्रति रुझान बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में ईमानदारी बरतें। नौकरी के नए अवसर मिलेंगे।

सिंह
मेहनत का पूरा फल मिलेगा। लेन-देन के कारण टेंशन के संकेत हैं। किसी से अकारण ही बहसबाजी हो सकती है।

कन्या
इस राशि के जातक किसी खास शख्स पर पैसा खर्च करेंगे। पढ़ाई में मन लगेगा। फोन द्वारा जरूरी खबर मिलेगी। नई बिजनेस डील फाइनल न करें।

तुला
नए मकान के योग बन रहे हैं। किसी खास परिचय से बिजनेस में लाभ पहुंचेगा। पारिवारिक मामलों में मदद की जरूरत पड़ेगी।

वृश्चिक
इस राशि के जातक अगर थोड़ी मेहनत करेंगे तो उन्हें लाभ प्राप्त होगा। अच्छे व्यवहार से नए मित्र बनेंगे। जीवनसाथी व बच्चों के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी।

धनु
राजनैतिक गतिविधियां बढ़ेंगी। अनुभवी व्यक्ति से लाभ प्राप्त होगा। छात्रों का कंसन्ट्रेशन बढ़ेगा। प्रॉपर्टी के लंबित मसले हल होंगे।

मकर
छुटपुट झगड़े सूझबूझ से हल होंगे। बुजुर्गों की वजह से चिंता होगी। उलझनें कम होंगी। बिजनेस में जोखिम से लाभ होगा।

कुंभ
बाहर खाने से बचें, बदहजमी के योग हैं। घर के छोटे सदस्यों के साथ अधिक वक्त बिताएंगे।  

मीन
असरदार लोगों व प्रेमी का साथ मिलेगा। उत्साह बना रहेगा। पारिवारिक शांति रहेगी। दुविधा वश मुनाफे में अड़चनें आएंगी।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.