बाजरे को अपनी डायट में शामिल करने के है बहुत फायदे, जानिए ? 

Samachar Jagat | Wednesday, 31 Aug 2016 01:19:25 PM
Millet grain include in your diet it will gives you lots of advantages, know?

बाजरा एक किस्म का अनाज है जिसे आप रोटी,पकौड़े,दलिया,बिस्कुट,केक,हलवा और किसी भी तरह खा सकते हैं। इसे खाने में शामिल करके ब्रैस्ट कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से भी बचा जा सकता है। बाजरा दो तरह का होता है देसी(तीन माही) और संकर(साठी) लेकिन हमेशा देसी बाजरा ही खाएं। इसकी उपज कम होती है और गुणों से भरपूर होता है।

पुराने लोग अपनी डायट का बहुत ध्यान रखते थे। वह अपने खाने में गेंहू के साथ मक्की,ज्वार,बाजरा जैसी चीजे शामिल करते थे। जिससे उनकी बॉडी को प्रोटीन,कैल्शियम,विटामिन और मिनरल्स भरपूर मिलते थे लेकिन आज के टाइम में लोग खासकर यंगस्टर आपने खाने में पिज्जा,बर्गर,न्यूडलस जैसे फास्ट फूड शामिल कर रहें हैं। जो उनके स्वस्थ्य को दिन बर दिन खराब कर रहें हैं। आइए जानते हैं बाजरे के फायदे - 
 
बाजरा में पाए जाने वाले आवश्यक तत्व

1. मैग्नीशियम 
2. कैल्शियम 
3. मैग्नीज 
4. ट्रिप्टोफेन 
5. फास्फोरस 
6. फाइबर  
7. विटामिन-बी 
8. एण्टीआक्सीडेंट
 
कई रोगों से करता है रोकथाम

गेहूं और चावल के मुकाबले बाजरे में ऊर्जा कई गुना है। इससे बनी रोटी खाना सेहत के लिए लाभदायक है। 
 
1. इसमें प्रोटीन और आयरन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
2. बाजरे की तासीर गर्म होती है और इसे खाने से अर्थराइटस,गठिया और दमा जैसी बीमारियां नही होती।
3. कैल्शियम से भरपूर बाजरा खाने से मासपेशिया और हड्डिया मजबूत होती हैं।
4.  इसके रोजाना सेवन से शरीर शक्तिशाली और मजबूत बनी रहती है।
5. इसमें कैल्शियम की मात्रा इतनी होती हैं कि हड्डियों के लिए रामबाण औषधि है। 
6. आयरन के गुणों से भरपूर होने के कारण खून की कमी से बचा जा सकता है। 
7. बाजरे की रोटी गाय के घी के साथ खाने से इसकी पौष्टिकता और गुण और भी बढ़ जाते हैं।
8. इसे खाने में शामिल करने से कैल्शियम की कमी से होने वाला आस्टियोपोरोसिस रोग और खून की कमी नहीं होती।
9. बाजरे में पाया जाने वाला फाइबर, कैंसर खासतौर पर ब्रैस्ट कैंसर के खतरे को कम करता है।
10. छोटे बच्चों में होने वाले अस्थमा रोक की सम्भावना को कम करता है।
11. यह कोलेस्ट्राल की मात्रा को कम करता है।
12. इसमे मौजूद मैग्नीशियम सिर दर्द और हार्ट अटैक के खतरे को कम करता है।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.