अखिलेश ने देवगौड़ा और लालू से की मुलाकात

Samachar Jagat | Saturday, 05 Nov 2016 11:16:36 AM
Akhilesh Yadav and Lalu meets Gowda

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौडा और राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से आज सुबह मुलाकात की।

पूर्व सेना प्रमुख बोले- अब सेना ‘कोई सही विकल्प’ नहीं रह गई है

25 वर्ष की समाजवादी पार्टी के रजत जयन्ती समारोह में शामिल होने आये श्री देवगौडा से मिलने यादव पंचसितारा होटल गये। समारोह में शामिल होने आये गैर समाजवादी पार्टी के नेताओं को उसी होटल में ठहराया गया है। यादव सुबह ही होटल पहुंच गये और श्री देवगौडा से बातचीत की। 

मुख्यमंत्री ने जनता दल (यू) नेता शरद यादव, उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ वकील और राज्यसभा सदस्य राम जेठमलानी से भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री की यह शिष्टाचार भेंट बतायी जा रही है, हालांकि सूत्रों का दावा है कि मुख्यमंत्री और इन नेताओं के बीच लम्बी बातचीत भी हुई है।                    -एजेंसी

Read More:

यूपी में मिशन 256 प्लस का आगाज आज से , BJP परिवर्तन यात्रा को अमित शाह दिखाएंगे हरी झंडी

महिलाएं जरूर ध्यान दें, जाने- शराब कैसे है आपके शरीर के लिए नुकसानदेह

यात्रा करते समय इन बातों का रखें खास ध्यान



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.