हौज खास रेप केस: दिल्ली पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया

Samachar Jagat | Tuesday, 21 Feb 2017 10:39:25 AM
Hauz Khas rape case Delhi Police have arrested a person

नई दिल्ली। हौज खास गांव में पूर्वोत्तर की एक 24 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आज बताया कि आरोपी चंद्रा विहार का रहने वाला है और उसकी पहचान कल रात की गयी। हालांकि अभी विस्तृत ब्यौरा नहीं मिला है। 

उन्होंने बताया कि पुलिस दल सीसीटीवी के फुटेज और स्थानीय खुफिया सूत्रों के आधार पर विभिन्न पहलुओं से घटना की जांच कर रहा था। पुलिस ने पार्किंग में काम करने वाले व्यक्तियों, डियर पार्क के निजी सुरक्षा गार्डो और स्थानीय दुकानदारों से भी घटना के संबध में पूछताछ की है। 

यह घटना 18 फरवरी की रात की है, जब महिला हौज खास गांव में अपने दोस्तों और भाई-बहनों के साथ पार्टी करके लौट रही थी। महिला ने पुलिस को बताया कि करीब रात साढ़े ग्यारह बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे घर छोडऩे का प्रस्ताव दिया। महिला के मुताबिक उस व्यक्ति ने उसे बताया कि उसकी गाड़ी कुछ दूरी पर डियर पार्क के करीब खड़ी है। इसके बाद आरोपी रास्ता बताने के बहाने महिला को पार्क से सटे एक सुनसान स्थान पर ले गया और कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.