सादगी से दो IAS कपल बंधे परिणय सूत्र में, महज 500 रूपए में की शादी

Samachar Jagat | Monday, 28 Nov 2016 07:14:00 PM
ias couple court marriage at bhind in rs 500 only

भिण्ड। मध्यप्रदेश के भिण्ड में आज भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के दो अधिकारी सादगी के साथ परिणय सूत्र में बंध गए। आशीष वशिष्ठ के मुताबिक कोर्ट मैरिज की औपचारिकता निभाने में मात्र 500 रुपए खर्च किए और उन्होंने सादगी से शादी की है।

मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले 2014 बैच के आईएएस अधिकारी आशीष वशिष्ठ वर्तमान में मध्यप्रदेश कैडर में पदस्थ हैं। वह भिण्ड जिले के गोहद अनुविभाग में इसी महीने पदस्थ हुए हैं। उन्होंने आज आन्ध्रप्रदेश के विजयवाडा में पदस्थ आईएएस अधिकारी सलोनी सिडाना से सादगी के साथ कोर्ट मैरिज की।

कलेक्ट्रेट मीभटग हॉल में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी के समक्ष दोनों आईएएस अफसर परिणय सूत्र में बंध गए। दोनों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाकर रस्म अदा की। इस अवसर पर जिले के अनेक वरिष्ठ अधिकारी और वर-वधू के परिवारजन मौजूद थे।

वशिष्ठ और सिडाना दोनों 2014 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। दोनों की मुलाकात प्रशिक्षण के दौरान मसूरी की अकादमी में हुई थी। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.