डिनर स्पेशल : पनीर टिक्का

Samachar Jagat | Saturday, 31 Dec 2016 05:22:21 PM
Dinner Special Paneer Tikka

आम तौर पर लोग पनीर टिक्का खाने के लिए बाहर ही जाते हैं लेकिन आप इसे घर पर भी आसानी से बना सकती है। पनीर टिक्का स्वादिष्ट के साथ ही हेल्थी भी होता है। इसे बनने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है। चलिए आपको बताते हैं पनी टिक्का बनाने की विधि....

Winter Recipe : अलसी के लड्डू

सामग्री :-  

पनीर - 250 ग्राम  
दही - 100 ग्राम  
नमक - स्वादानुसार  
काली मिर्ची - आधा छोटा चम्मच  
मक्खन  या घी - 2 चम्मच  
जीरा पाउडर - आधा छोटी चम्मच  
अदरक - 12 चम्मच अदरक पेस्ट  
शिमला मिर्च - 1 टमाटर - 2 से 3
चाट मसाल - एक छोटी चम्मच  
लाल मिर्ची - आधा चम्मच  
हरा धनिया - 2 चम्मच कटा हुआ  
नींबू - चार पीस

नाश्ते में बनाएं कटलेट्स् इन टोमैटो सॉस विद स्पैगटी

विधि  :-

पनीर के छोटे-छोटे टुकड़े काट लें, दही को अच्छे से फेंट लें फिर इसमें नमक, लाल मिर्च और पनीर के टुकड़े को डाल कर मिलाएं।

बाद में इसको आधा घंटे के लिए छोड़ दें, दही से पनीर के पीस निकाल कर प्लेट में रख लें, फिर इस प्लेट को 1 से 2 घंटे के लिए फ्रीज में रख लें, अब शिमला मिर्च के लंबे टुकड़े कर लें और टमाटर को गोल-गोल काट लें।

नॉन स्टिक कढ़ाई या तवे पर मक्खन डाल कर गरम करें, पनीर के 6 से 7 टुकड़े गरम मक्खन में डालें, हल्के ब्राउन होने तक इन्हें तलें, टिक्का सेकते समय आंच धीमी रखें।

सारे टुकड़े इसी तरह से तल कर प्लेट में रख लें। पनीर के टुकड़ो को प्लेट में रखने के बाद कढ़ाई में बचे हुए मक्खन में जीरा पाउडर, बचा हुआ अदरक का पेस्ट डालकर मिलाएं।

फिर इसमें शिमला मिर्च डालकर एक मिनट के लिए ढक्कन ढक दें, एक मिनट के बाद इसमें टमाटर, पनीर के तले हुए टुकड़े, लाल मिर्च, चाट मसाला डाल कर अच्छे से मिलाइए और आधा से एक मिनट के लिए छोड़ दें।

पनीर टिक्का तैयार है, अब इसे प्लेट में निकालें और नीबू का रस, हरे धनिए से सजाएं।

(Source - Google)

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

जनवरी 2017 : व्रत और त्योहार लिस्ट

राशिफल: मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2017

जानिए! अश्विनी नक्षत्र में जन्म लेने वाले व्यक्तियों के स्वभाव के बारे में



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.