गुजराती स्वीट डिश मोहनथाल

Samachar Jagat | Thursday, 21 Jul 2016 02:40:18 PM
Mohan Thal Recipe

मोहनथाल गुजरात की स्वीट डिश है। ये डिश बेसन से तैयार की जाती है। इसे आसानी से बनाकर तैयार किया जा सकता है। मोहनथाल बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है। चलिए आपको बताते हैं मोहनथाल बनाने की विधि....

सामग्री :-

बेसन - 2 कप
दूध - आधा कप
इलायची पाउडर - 1/4 चम्मच
चीनी - 1.5 (डेढ़) कप
बादाम - 8 से 10 कटे हुए
पिस्ता - 8 से 10 कटे हुए
घी - 3/4 कप

विधि :-

सबसे पहले बेसन को छान लें, अब घी को हल्का गर्म कर लें और 2 चम्मच घी और दूध बेसन में डालकर इसे आपस में अच्छी तरह मिला लें।

कड़ाही में बचा हुआ घी डालकर गर्म करें, कड़ाही में बेसन का मिक्सचर और इलायची पाउडर डालकर चलाते हुए मध्यम आंच पर ब्राउन होने तक भूनें।

एक दूसरे बर्तन में चीनी और पानी डालकर गैस पर धीमी आंच पर रखें, इसे 2 तार की चाशनी बनने तक पकाएं।

जब भुना हुआ बेसन थोड़ा ठंडा हो जाए तो इसमें धीरे-धीरे चाशनी डालते हुए बेसन को लगातार चलाते रहें।

अगर आपको मिक्सचर सख्त लग रहा है तो इसमें आवश्यकतानुसार थोड़ा और दूध डालकर मिलाएं इससे मिश्रण नर्म हो जाएगा।

जब मिक्सचर पूरी तरह गाढ़ा हो जाए तब मिक्सचर को कड़ाही से निकालकर किसी थाली या ट्रे में डालकर फैलाएं। इसके ऊपर से बादाम और पिस्ता डालें।

मिश्रण थोड़ा ठंडा हो जाए तो इसे चौकोर टुकड़ों में काट लें, मोहनथाल बनकर तैयार है।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.