श्रीमद्भागवत पुराण में कलयुग के बारे में की गई है ये भविष्यवाणी

Samachar Jagat | Tuesday, 29 Nov 2016 05:12:47 PM
Kaliyuga is about the prediction

हिन्दू धर्म का सर्वाधिक महत्वपूर्ण पुराण है श्रीमद्भागवत पुराण। कलयुग में क्या-क्या घटित होगा इसकी भविष्यवाणी भागवत पुराण में बहुत पहले कर दी गई थी। आपको ये जानकर आश्चर्य होगा कि जो भी इस पुराण में कलयुग के बारे में बताया गया है वो आज के समय में सार्थक हो रहा है। वही हो रहा है जो आज के युग के बारे में श्रीमद्भागवत पुराण में लिखा गया है। आपको बताते हैं श्रीमद्भागवत पुराण में कलयुग के बारे में की गई भविष्यवाणी के बारे में....

वास्तुशास्त्र में पानी रखने की सही दिशा की गई है निर्धारित

श्रीमद्भागवत पुराण में बताया गया है कि कलयुग में जिस व्यक्ति के पास जितना धन होगा उसे उतना ही सम्मान मिलेगा। गुणों और सच्चाई की महत्ता समाप्त हो जाएगी।

इस युग में जिस व्यक्ति के पास धन नहीं होगा वो अधर्मी, अपवित्र और बेकार माना जाएगा।

कानून, न्याय केवल धन शक्ति के आधार पर लागू किया जाएगा।

श्रीमद्भागवत पुराण के अनुसार कलयुग में धर्म, सत्यवादिता, स्वच्छता, सहिष्णुता, दया, जीवन की अवधि, शारीरिक शक्ति और स्मृति सभी दिन-ब-दिन घटती जाएगी।

इस युग में पुरूष और स्त्री साथ-साथ रहेंगे और विवाह बस एक समझौता होगा दो लोगों के बीच।

जो व्यक्ति बहुत चालाक और स्वार्थी होगा वो इस युग में बहुत विद्वान माना जाएगा। व्यापार में सफलता छल पर निर्भर करेगा।

भौमवती अमावस्या : आज की रात करें ये उपाय, माता लक्ष्मी भर देंगी धन के भंडार

पृथ्वी भ्रष्ट लोगों से भर जाएगी और लोग सत्ता हासिल करने के लिए एक दूसरे को मारेंगे।

अकाल और अत्याधिक करों द्वारा परेशान, लोग पत्ते, जड़, मांस, जंगली शहद, फल, फूल और बीज खाने को मजबूर हो जाएंगे, भयंकर सूखा पड़ेगा।

मौसम समय के विपरीत हो जाएगा। ठंड, हवा, गर्मी, बारिश और बर्फ यह सब लोगों को बहुत परेशान करेंगे। सर्दी के मौसम में गर्मी पड़ेगी और असमय बारिश से लोग आहत होंगे।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

लक्ष्मण ने सीता के बारे में ऐसा क्या कहा कि राम रोने लगे

जानिए! कैसे हिरणी के गर्भ से ऋषि ऋष्यश्रृंग ने लिया जन्म

द्रविड़ शैली में बनाया गया है ये मंदिर

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.