1001 छेदों वाले इस शिवलिंग के दर्शन करने से होती हैं सभी मनोकामनाएं पूरी

Samachar Jagat | Friday, 20 Jan 2017 07:02:01 AM
Mahamrityunjay Mandir

भगवान शिव के महामृत्युंजय मंत्र का जाप तो सभी करते हैं और इसका जाप करने से बहुत लाभ भी होता है। क्या आप जानते हैं एक मंदिर ऐसा भी है जिसे महामृत्युंजय मंदिर के नाम से जाना जाता है। ये मंदिर मध्यप्रदेश के रीवा शहर में स्थित है, इस मंदिर में 1001 छेदों वाला अद्भुत शिवलिंग है और यह इसका रंग सफेद है।

ऐसा शिवलिंग आपको कहीं दूसरी जगह देखने को नहीं मिलेगा। यहां के लोगों की मान्यता है कि यहां के शिवलिंग में भगवान शिव मृत्युंजय के रूप में उपस्थित हैं। ये माना जाता है कि जो भी भक्त यहां आकर भगवान शिव से जो भी मांगता है उसकी हर मनोकामना पूरी होती है।

इस मंदिर में दर्शन करने से सभी रोग नष्ट हो जाते है, मान्यता के अनुसार, भगवान शिव के इस मंदिर में महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से अकाल मृत्यु का भय खत्म हो जाता है। पहले लोग यहां आकर मन्नत मांगते हैं और जब मनोकामना पूरी हो जाती है तो यहां आकर शिवलिंग पर बिल्व पत्र चढ़ाते हैं और नारियल बांधते हैं।  
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.