श्रीजेश सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर के लिए नामित

Samachar Jagat | Saturday, 12 Nov 2016 01:44:15 PM
Nominated for best goalkeeper Sreejesh

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने भारतीय हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश सहित पांच गोलकीपरों को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर अवार्ड के लिए नामित किया है। 

एफआईएच ने दुबई में चल रहे हॉकी रेवल्यूशन पार्ट-2 सम्मेलन में इसकी घोषणा की। श्रीजेश के अलावा जुआन विवाल्दी (अर्जेंटीना), जाप स्टॉकमैन (हालैंड), विन्सेंट वनाश (बेल्जियम) और डेविड हार्टे (आयरलैंड) को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर के लिए नामित किया गया है। एफआईएच ने भारतीय गोलकीपर श्रीजेश के साथ ही हरमनप्रीत सिंह सहित पांच अन्य पुरुष खिलाडिय़ों को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ उभरते हुए खिलाड़ी के लिए नामित किया है। ये पांचों खिलाड़ी अंडर-23 वर्ग के हैं। हरमनप्रीत के अलावा आर्थर वेन डोरेन (बेल्जियम), क्रिस्टोफर रुहर (जर्मनी) , जोरित क्रून (हालैंड) और टिम हेर्जब्रक (जर्मनी) के खिलाड़ी शामिल हैं। 

हॉकी की शीर्ष संस्था ने प्रत्येक पुरस्कारों के लिए पांच पुरुष और पांच महिला खिलाडिय़ों को नामित किया है। खिलाडिय़ों का नामांकन इस वर्ष उनके प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। विजेताओं की घोषणा ऑनलाइन वोट के आधार पर अगले वर्ष जनवरी में की जाएगी। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, गोलकीपर, उभरते हुए खिलाड़ी और कोच के लिए वोटिग प्रक्रिया 16 नवंबर से दो दिसंबर तक चलेगा। पुरुष एवं महिला अंपायर विजेता का चयन एफआईएच की अंपायरिग समिति करेगी।  (एजेंसी)
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.