अब 2जी, 3जी स्मार्टफोन यूजर भी उठा सकते है रिलायंस जियो4 जी लुफ्त, जानिए कैसे?

Samachar Jagat | Wednesday, 07 Dec 2016 01:36:01 PM
Now 2G, 3G smartphone users can also take the RJio 4G

नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने अब 2जी और 3जी स्मार्टफोन धारकों के लिए खुशखबरी दी है। रिलायंस जियों ने मंगलवार को कहा कि उसका 4जी डिवाइस अब बाजार में उपलब्ध है जिसके जरिए कोई भी 2जी और 3जी स्मार्टफोन यूजर्स उसकी सभी सेवाओं का आनंद उठा सकता है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, जियोफाई 4जी पोर्टेबल वायस और डेटा डिवाइस है जो कि हॉटस्पॉट के रूप में काम करता है और इसके जरिए फोन काल करने के साथ साथ वीडियो कॉल और जियो के सभी एप का इस्तेमाल किया जा सकता है। यानी अगर यूजर का फोन 4जी नहीं है तो भी वह रिलायंस जियो की सभी सेवाओं का इस्तेमाल कर सकेगा।

इस तरह करें 4जी पोर्टेबल वायस का इस्तेमाल
* इसके लिए जियोफाई में सिम लगाकार उसे एक्टिवेट करना होता है। 
* इसके बाद 2जी या 3जी स्मार्टफोन पर जियो4जीवायस एप्लीकेशन डाउनलोड कर उसे जियो नेटवर्क से कनेक्ट करना होता है। 
* इस डिवाइस के जरिए जियो के ग्राहक इंटरनेट, वॉयसकाल, वीडियोकॉल और स्रूस् सहित कंपनी की विभिन्न सेवाओं का इस्तेमाल कर सकता है भले ही उसका फोन 4जी नहीं हो।

उल्लेखनीय है कि मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस जियो के पास देश भर में 4जी दूरसंचार सेवा उपलब्ध कराने का लाइसेंस है। कंपनी ने 5 सितंबर को अपनी सेवाओं की औपचारिक शुरुआत की थी और हाल ही में घोषणा की कि उसके यूजर की संख्या 5 करोड़ से अधिक हो गई है। कंपनी फिलहाल 31 मार्च 2017 तक अपनी सभी सेवाएं मुफ्त दे रही है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.