सर्दी के मौसम में करें इन जगहों की सैर

Samachar Jagat | Sunday, 04 Dec 2016 08:32:02 AM
Visit these places in winter

सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है और आप सर्दी का भरपूर मजा लेने के लिए कहीं बाहर जाना चाहते हैं तो आप इन जगहों पर जा सकते हैं, सर्दी के मौसम में यहां का नजारा देखने लायक होता है...

डल झील :-

डल झील श्रीनगर में है और इसे श्रीनगर का श्रंगार भी कहा जाता है। यह लेक मुगल गार्डन और होटल से घिरा हुआ है। यह कश्मीर का बहुत ही लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यहां आकर नौका विहार करने पर एक अलग ही अनुभव होता है।

गोवा :-

गोवा अपने आकर्षक बीच और पॅापुलक चर्च के लिए टूरिस्ट की पसंदीदा जगह है। गोवा देश के पश्चिम में स्थित है और आबादी के नाम पर इंडिया का सबसे छोटा राज्य है।

क्यों किया सूर्यदेव ने अपने ही पुत्र शनि का त्याग

ऊटी :-

ऊटी को हिल स्टेशनों की रानी भी कहा जाता है। ऊटी नीलगिरि जिले की राजधानी है और भारत में सबसे खूबसूरत पहाड़ी में से एक है। नीलगिरि को ब्लू पर्वत के रूप में भी जाना जाता है। यह समुद्र के स्तर से लगभग 2240 सेंटीमीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

कूर्ग :-

कूर्ग को भारत के स्कॉटलैंड के नाम से जाना जाता है। कूर्ग पुरानी दुनिया के आकर्षण का प्रतीक हैं जो बिखरे हुए गांवों और बस्तियों का एक आदर्श रूप है। यहां आकर आप कोडागू ट्रैकिंग, मछली पकड़ने और रीवर राफ्टिंग का भरपूर मजा ले सकते हैं।

छल से छीन लिया भगवान विष्णु ने शिव से बद्रीधाम

कुफरी :-

अगर आप स्कीइंग के शौकीन हैं तो कुफरी आपके लिए एक बेहतरीन स्थल है जहां आप जी भर कर स्कीइंग कर सकते हैं। इसके अलावा आप यहां के दर्शनीय स्थलों की भी सैर कर सकते हैं।

जाखू हिल :-

जाखू हिल से आप पूरे शिमला शहर का अद्भुत नजारा देख सकते हैं यहां से शिमला बेहद खूबसूरत और आकर्षक दिखाई देता है। इसी हिल की दूसरी तरफ से आप हिमालय पर्वत का रोमांचक दृश्य देख सकते हैं।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

बेडरूम में नहीं लगाने चाहिए देवी-देवताओं के चित्र

क्या आप जानते हैं कौन हैं देव गुरु बृहस्पति

पाण्डु नहीं बन सकते थे पिता तो फिर कैसे हुआ पांडवों का जन्म

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.