- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको 11 अप्रैल 2026 यानी शनिवार के राशिफल के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। शनिवार का दिन तीन राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ साबित होगा। शनिदेव की कृपा से जातकों के कई काम बनेंगे।
मेष राशि: इस राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन बेहतर साबित होगा। कार्यशैली में बदलाव आ सकता है। रुके हुए काम शीघ्र पूरे होंगे। संतान के कॅरियर को लेकर चल रही चिंता दूर हो सकती है। अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना सही रहेगा।
मिथुन राशि: इस राशि के जातकों के आय के नए स्रोत विकसित होंगे। ऑफिस में प्रदर्शन सामान्य से बेहतर रहने का योग है। जीवनसाथी का सहयोग और सराहना जातकों का उत्साह को बढ़ाएगी। पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना है। इससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जातक खुद को ऊर्जावान और सेहतमंद महसूस करेंगे।
कर्क राशि: इस राशि के जातकों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। व्यापार के सिलसिले में विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। ये यात्रा भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगी। ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिलेगी, जिससे प्रभाव में वृद्धि होगी। हालांकि आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी।
PC: firstindianews, aajtak, sudarshannews
पडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें