- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको 17 मई 2026 यानी रविवार के राशिफल के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। रविवार का दिन तीन राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ साबित होगा। सूर्यदेव की कृपा से जातकों के कई काम बनेंगे।
वृष राशि: इस राशि के जातकों के लिए रविवार रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए उत्तम रहेगा। जातकों को कोई अच्छी नौकरी मिल सकती है। किसी योजना में धन निवेश कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने की योजना बना सकते हैं।
कर्क राशि: इस राशि के जातकों के लिए दिन बेहद आनंदमय रहने वाला है। सुख-सुविधाओं की वस्तुओं पर अच्छा धन खर्च कर सकते हैं। कोई छोटी दूरी की यात्रा कर सकते हैं।
कन्या राशि: इस राशि के जातकों के लिए दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। किसी बैंक या संस्था से ऋण (उधार) आसानी से मिल सकता है। पुराने मित्र से मिलने का सुखद मौका मिल सकता है। कई कारणों से दिन अच्छा रहेगा।
PC: herzindagi, jansatta, ndtv