- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको 21 मार्च 2026 यानी शनिवार के राशिफल के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। शनिवार का ये दिन मेष, वृष और मिथुन के जातकों के लिए बहुत ही शुभ साबित होने वाला है। इन जातकों को कई क्षेत्रों में सफलाएं मिलेंगी।
मेष राशि: इस राशि के जातकों के लिए दिन मेहनत और प्रगति का रहेगा। कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे। मित्रों की मदद से धन कमाने के नए अवसर मिलने की संभावना है। परिवार का सहयोग भी आपको प्राप्त होगा।
वृष राशि: इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलने के योग हैं। जातकों के रुके हुए काम पूरे होंगे और विवाह का प्रस्ताव मिलने की भी संभावना है। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी।
मिथुन राशि: इस राशि के जातकों को शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को सफलता मिलने की संभावना है। जातकों के परिवार के साथ समय बिताने से रिश्ते मजबूत होंगे।
PC: aajtak