22 February 2026 Rashifal: इन जातकों के लिए खुशियों से भरा रहेगा रविवार का दिन, जान लें आप

Hanuman | Saturday, 21 Feb 2026 03:59:25 PM
22 February 2026 Rashifal: Sunday will be a happy day for these people, know what you should know

इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको 22 फरवरी 2026 यानी रविवार के दिन के राशिफल के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। सूर्यदेव की कृपा से तीन राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन बहुत ही शुभ साबित होगा। जातकों को कॅरियर, व्यापार, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में लाभ मिलेगा।

मेष राशि: इस राशि के जातको के लिए रविवार का दिन एक नई दिशा लेकर आएगा। जातक भविष्य के लिए नई योजनाओं पर नए तरीके से काम शुरू कर सकते हैं। घर पर धार्मिक आयोजन हो सकता है। इंटरव्यू में सफलता मिलने का योग है।

मिथुन राशि: रविवार का इस राशि के जातकों के लिए दिन नई उमंगो के साथ शुरू होने वाला है। जीवन में आगे बढ़ने के लिए नई योजनाएं बन सकती हैं। महिलाओं को कोई बिजनेस शुरू करने में परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। जातकों के लिए कई मामलों में दिन अच्छा साबित होगा।

कर्क राशि: इस राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है।  बिजनेस में लाभ मिलने का योग है। आर्थिक मामलों के हिसाब से दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है।

PC: bhaskar, ndtv, abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.