31 March 2026 Rashifal: मंगलवार को इन जातकों की आय में होगी वृद्धि, इन्हें भी मिलेगा लाभ

Hanuman | Monday, 30 Mar 2026 03:31:02 PM
 31 March 2026 Rashifal: On Tuesday, the income of these individuals will increase and others will also reap benefits.

इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको मार्च माह के आखिरी दिन यानी 31 मार्च, 2026 के राशिफल के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। मंगलवार का दिन तीन राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ साबित होगा। भगवान हनुमान जी की कृपा से तीन राशि के जातकों के काम बनेंगे।

वृषभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए दिन काफी अनुकूल है। ग्रहों की चाल से जातकों को लाभ मिलेगा। वहीं आय में वृद्धि के भी योग हैं। नौकरी में इंक्रीमेंट की चर्चा होने की भी संभावना है। प्रेमी जातकों के लिए दिन खुशियों भरा साबित होगा।

कर्क राशि: मंगलवार को इस राशि के जातकों पर किस्मत मेहरबान रहेगी। भाग्य के सहयोग से सभी कार्यों में सरलता मिलने का योग है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। प्रॉपर्टी खरीदने की दिशा में जातक कदम बढ़ा सकते हैं। इसमें शुभ समाचार मिलने का भी योग है।

कन्या राशि: इस राशि के जातकों को व्यवसाय के लिए कोई नई खुशखबरी मिलने का योग है। नए व्यापारिक सौदे प्राप्त होने की भी संभावना है, इससे कारोबार चमकेगा। दांपत्य जीवन में तनाव खत्म हो सकता है।

PC: abplive, ashakhabar, astrokaka



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.