Chaitra Navratri 2026: नौ दिनों तक बना लें इनसे दूरी, नहीं तो व्रत का फल रहेगा अधूरा

Hanuman | Thursday, 19 Mar 2026 12:25:05 PM
Chaitra Navratri 2026: Keep your distance from these things for nine days; otherwise, the spiritual rewards of your fast will remain incomplete

इंटरनेट डेस्क। चैत्र नवरात्रि आज से शुरू हो चुके हैं। ये 27 मार्च 2026 को समाप्त होंगे। नौ दिनों तक चलने वाले इस त्योहार पर लोगों द्वारा उपवास रखकर मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा की जाती है। इस दौरान कई नियमों का पालन करना होता है।

नियमों का पालन किए बिना व्रत का फल अधूरा रह जाता है। आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि नवरात्रि  में क्या नहीं करना चाहिए। खबरों के अनुसार, नवरात्रि के नौ दिनों की अवधि में क्रोध से बचना चाहिए। किसी से  झूठ न बोले। वहीं चमड़े से बनी चीजों का इस्तेमाल करने से बचे।

लोगों  को सात्विक भोजन करने के लिए नौ दिनों तक लहसुन और प्याज का सेवन करने से बचना चाहिए। वहीं शराब का सेवन भी नहीं करे। शराब आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मक ऊर्जा को बाधित करती है। इन नौ दिनों में बेड या गद्देदार बिस्तर पर नहीं सोना चाहिए।  लोगों को नौ दिनों तक जमीन पर सोना चाहिए।

PC: moneycontrol
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.