- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। रंगों का त्योहार होली अगले महीने की शुरुआत में मनाया जाएगा। होलाष्टक आज से शुरू हो चुका है। होली से पहले आने वाले आठ दिनों की अवधि को ही होलाष्टक बोला जाता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, होली से पहले ये आठ दिन आध्यात्मिक दृष्टि से काफी अहम माने जाते हैं। इस दौरान विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन या किसी नए कार्य की शुरुआत जैसे मांगलिक काम नहीं होते हैं। हालांकि इस दौरान श्रद्धा और नियम के साथ पूजा-पाठ करने से जीवन में सकारात्मक बदलाव आता है।
आपको बात दें कि ओलाष्टक की अवधि के दौरान दान करना अत्यंत शुभ फलदायी होता है। माना जाता है कि जरूरतमंद लोगों को इस दौरान अन्न, वस्त्र, गुड़, गेहूं या आर्थिक सहायता देने से पुण्य मिलता है। वहीं जीवन की बाधाएं कम होती हैं और ईश्वर की कृपा बनी रहती है। आपको आज से ही दान-पुण्य के कर्म शुरू कर देने चाहिए।
PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें