Maha Shivratri 2026: भगवान शिव को पसंद हैं ये चार राशियां, चमकेगी किस्मत

Hanuman | Thursday, 12 Feb 2026 03:07:48 PM
Maha Shivratri 2026: Lord Shiva loves these four zodiac signs, their luck will shine

इंटरनेट डेस्क। आज फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी है। इसी कारण आज देशभर में महा शिवरात्रि पर्व मनाया जा रहा है। इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती का दिव्य मिलन हुआ था।  महाशिवरात्रि का ये दिन चार राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। ये चार राशियां  भगवान शिव को पसंद है।

वृषभ राशि: इस राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में राहत मिल सकती है। रुका हुआ पैसा मिलने का योग है। घर-परिवार में चल रही चिंता कम होने की भी संभावना है।

कर्क राशि: इस राशि के जातकों के नौकरी और व्यवसाय में सकारात्मक बदलाव होने का योग है। आय में इजाफा हो सकता है।

मकर राशि: इस राशि के जातकों को महा शिवरात्रि के दिन लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से राहत मिलने का योग है। कोई अच्छी खबर मिल सकती है जो मन को प्रसन्न कर दे। धन से जुड़ी स्थिति पहले से बेहतर होने की संभावना है।

कुंभ राशि:  इस राशि के जातकों को आज तरक्की मिल सकती है। वहीं कॅरियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। जातकों की आय में सुधार हो सकता है।

PC: amarujala,  jansatta
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.