- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। महा शिवरात्रि का पर्व आज देशभर में मनाया जा रहा है। पंचांग के अनुसार, महा शिवरात्रि की पावन तिथि आज शाम 05:04 बजे से शुरू होगी। ये कल शाम 05:34 बजे तक रहेगी। चूंकि आज रात में चतुर्दशी तिथि मौजूद रहेगी। इसी कारण आज ही ये पावन पर्व मनाया जा रहा है।
आज हम आपको महा शिवरात्रि की पूजा के शुभ मुहूर्त के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। खबरों क अनुसार, महा शिवरात्रि की पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त देर रात 12. 09 बजे से रात 01.01 मिनट तक रहेगा। इस निशिता काल को शिवरात्रि पूजन के लिए सबसे शुभ समय माना जाता है।
वही लोगों के पास रात्रि के चारों प्रहर में शिव पूजा करने का मौका होगा। रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय का समय 06:11 पीएम से 09:23 पीएम, दूसरे रात्रि प्रहर पूजा समय का समय 09:23 पीएम से 12:35 ए एम, तीसरे प्रहर की पूजा का समय फरवरी 16 को 12:35 ए एम से 03:47 ए एम तथा रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय का समय 03:47 ए एम से 06:59 ए एम तक रहेगा।
PC: prabhatkhabar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें