- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। देशभर में कल होली दहन किया जाएगा। हालांकि चन्द्र ग्रहण के कारण रंगोत्सव 4 मार्च 2026 को मनाया जाएगा। वास्तु शास्त्र में होली के त्योहार का विशेष महत्व है। होली केवल रंग खेलने का दिन नहीं है, बल्कि यह समय अपने जीवन और घर से नकारात्मक ऊर्जा को बाहर निकालने का समय भी होता है।
अगर आप इस बार होली पर घर में लक्ष्मी जी का आगमन चाहते हैं तो आज ही कुछ चीजों को घर से बाहर निकाल दें। आज हम आपको उन उन चीजों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिन्हें घर से बाहर निकालने पर खुशहाली आती है। घर के किसी कोने या सीढ़ियों के नीचे पुराना कबाड़, अखबार की रद्दी या पुराने लोहे के सामान को बाहर निकाल दें।
इनके कारण वास्तु दोष लगता है। वहीं दीवार पर टंगी बंद घड़ी को भी घर से बाहर कर दें। ये घड़ी तरक्की और सौभाग्य को रोक सकती हैं। वहीं छत से फालतू सामान और कचरा हटा दें। ऐसा करना वास्तु शास्त्र के हिसाब से आपके लिए बहुत ही शुभ होगा।
PC: holifestival
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें