मौत की भविष्यवाणी कर देती है ये बिल्ली, जिस मरीज की मौत करीब होती है…

Hanuman | Saturday, 02 May 2026 12:39:46 PM
This cat predicts death

इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको एक ऐसी बिल्ली के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आपको हैरानी होगी। हम आपको आज उस बिल्ली के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो मौत की सटीक भविष्यवाणी करने की वजह से चर्चा में आई है। हम अमेरिका के रोड आइलैंड की बिल्ली के बारे में बात कर रहे हैं, जो एक एक नर्सिंग होम में रहती है। इस बिल्ली की विशेष बात ये है कि जिस मरीज की मौत करीब होती है उसी के पास जाकर बैठ जाती है। खबरों के अनुसार, 

अमरिका के पूर्वोत्तर में स्थित रोड आइलैंड के स्टीयर हाउस नर्सिंग ऐंह रिहैबिलिएशन सेंटर की डिमेंशिया यूनिट में पली-बढ़ी इस बिल्ली के बारे में ब्राउन यूनिवर्सिटी के जराविज्ञानी डॉ. डेविड डोसा ने अपनी किताब 'मेकिंग राउंड विद ऑस्कर: द डेली टेलीग्राफ' में जानकारी दी है। ऑस्कर नाम की  बिल्ली अब तक 50 मामलों में इस तरह की भविष्यवाणी कर चुकी है

सफेद रंग की ये बिल्ली अल्झाइमर्स और पारकिंसन रोगें के उपचार करने वाले अस्पताल में ही रहती है। डॉ. डोसा ने बताया कि ये बिल्ली जिस मरीज की मौत होने वाली है उसके बिस्तर के पास डेरा ही जमा लेती है। नर्सिंग होम के कर्मचारियों ने कई बार बिल्ली को दूसरे कमरे में भेजने का प्रयास किया, लेकिन वह जिस कमरे में मरीज की मौत होने वाली थी, उसी का दरवाजा पीटती रही और चिल्लाती रही। जब दरवाजा खोला जाता है तो वह गंभीर मरीज के ही पास जाकर बैठी नजर आती है। आपको ये बात भी जानकार हैरानी होगी कि बिल्ली की इस भविष्यवाणी के कारण ही अस्पताल स्टाफ की ओर से मरीज के परिजनों को जानकारी दे दी जाती है कि  उसकी मौत होने वाली होती है।

एक बार ऐसा भी हुआ
एक बार तो ऐसा भी हो चुका है कि बिल्ली ऐसे मरीज के पास बैठ गई जिसकी मौत की किसी को उम्मीद ही नहीं थी, उसकी भी मौत हो गई। वैज्ञानिकों का मानना है कि जानवर मरने वाले व्यक्ति के शरीर में होने वाले मेटाबोलिजम और तापमान के बदलाव को महसूस कर लेते हैं।

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.