- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। अगर अथक प्रयास करने के बाद भी बिजनेस में धन वृद्धि नहीं हो रही हैं तो आज हम आपको वास्तु से जुड़े कुछ उपाय बनाने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप इस परेशानी से मुक्ति पा सकते हैं। इसकी मुख्य वजह दुकान या ऑफिस की दिशा व्यवस्था में गड़बड़ी हो सकती है ।
अगर दुकान या ऑफिस के उत्तर-पूर्व दिशा के हिस्से में बहुत ज्यादा सामान रखा है तो इसे तुरंत खाली कर दें। उस सामान को आप दुकान या ऑफिस की दक्षिण-पश्चिम में रख दें। आपको बता दें कि उत्तर-पूर्व दिशा को वास्तु शास्त्र में बेहद शुभ और ऊर्जा का प्रमुख स्रोत माना गया है।
इस दिशा में भारी या बेकार सामान रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने से व्यापार की प्रगति पर प्रभाव पड़ता है। इस स्थान को साफ, व्यवस्थित और हल्का रखना लाभकारी होता हैं। आपको आज ही इस वास्तु उपाय पर गौर करना चाहिए। ऐसा करने से आपका बिजनेस खूब चलेगा। वहीं ऑफिस में बैठते समय अपना मुख उत्तर-पूर्व दिशा रखना शुभ होगा।
PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें