- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, प्रदूषण और मानसिक तनाव के कारण लोग कई बीमारियों से पीड़ित हो जाते हैं। बिना किसी कारण व्यक्ति में चिड़चिड़ापन या सुस्ती आ जाती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसा घर में जमा नकारात्मक ऊर्जा या रुकी हुई ऊर्जा के कारण हो सकता है। ऐसे में कपूर के साथ कुछ खास प्राकृतिक चीजों को जलाने से घर से नकारात्मक ऊर्जा बाहर जाती है। घर में सकारात्मकता आने से व्यक्ति को कई बीमारियों से मुक्ति मिलती है। वास्तु शास्त्र के हिसाब से घर में कपूर के साथ लोबान और गुग्गल जलाने से फायदा मिलता है।
इन दोनों का प्राचीन समय से पूजा और आयुर्वेद में उपयोग होता है। कपूर तुरंत वातावरण महक उठता है। वहीं लोबान और गुग्गल हवा की गहराई से सफाई कर दती है। लोबान तनाव कम कर मन को शांत रखने में उपयोगी है। वहीं गुग्गल वातावरण से हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करने में सहायक माना जाता है। ये दोनों पेड़ों से निकलने वाली प्राकृतिक राल होती हैं।
PC: hindi.myjyotish
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें