- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। हिंदू धर्म में दान का बहुत ही महत्व है। बड़ी संख्या में लोगों द्वारा दान किया जाता है। वास्तु शास्त्र में दान को लेकर बहुत सी जानकारियां दी गई हैं। इसमें बताया गया है कि शाम के समय किन चीजों का दान करना शुभ नहीं होता है।
शाम के समय इन चीजों का दान करने से कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज हम आपको उन्हीं चीजों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। वास्तु के हिसाब से शाम के समय नमक, सुई, धन और तुलसी दान में नहीं देने चाहिए। सूर्यास्त के बाद नमक दान देने से घर के सदस्यों की प्रगति में बाधा आ सकती है।
सुई दान देने से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है और पैसों की तंगी का सामना करना पड़ सकता है। सूर्यास्त के बाद मां लक्ष्मी घर आती हैं। इसी कारण इस समय धन का दान करने से माता नाराज हो सकती है। वहीं शाम को तुलसी दान करने से घर में आती है गरीबी आ सकती है।
PC: prabhatkhabar, webdunia, business-standard
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From amarujala