- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। वास्तु शास्त्र में घर की हर चीज के बारे में जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया है कि किस चीज को कौनसी जगह पर रखना शुभ नहीं होता है। इसके कारण परिवार के लोगों को आर्थिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ जाता है।
आज हम आपको जूते-चप्पलों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। हम आपको बताने जा रह हैं कि इन्हें किन दिशाओं में रखने से बचना चाहिए। वास्तु शास्त्र के हिसाब से पूर्व और उत्तर दिशा को अत्यंत पवित्र और शुभ माना गया है। वास्तु शास्त्र में इन दिशाओं को देवताओं से जुड़ी हुई माना जाता है।
इसी कारण आपको इन दिशों को हमेशा स्वच्छ और व्यवस्थित रखना चाहिए। इस वजह से आपको इन दिशाओं में जूते-चप्पल नहीं रखने चाहिए। इन दिशाओं जूते-चप्पलें रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा फैल सकती है। वहीं परिवार के लोगों को धन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
PC: ascconline
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From amarujala