Vastu Tips: आज ही कर लें ये वास्तु उपाय, जल्द ही मिलेगा प्रमोशन

Hanuman | Thursday, 12 Jun 2025 01:22:08 PM
Vastu Tips: Do these Vastu remedies today, you will get promotion soon

इंटरनेट डेस्क। वास्तु शास्त्र में कार्यस्थल (वर्कस्पेस) के बारे में भी बहुत सी जानकारियां दी गई हैं। इसमें बताया गया कि किन कारणों से आपकी प्रोडक्टिविटी  प्रभावित होती है। आज हम आपको कुछ वास्तु उपायों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाने से आपको जल्द ही प्रमोशन मिल सकता है।

वास्तु के अनुसार, दिशा उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) में आपकी डेस्क होनी चाहिए। इस दिशा को सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र माना जाता है।  इस दिशा में डेस्क होने से आपकी एकाग्रता और रचनात्मकता बढ़ेगी। इससे आपके प्रमोशन के द्वार खुलेंगे।

काम करते समय आपका चेहरा हमेशा उत्तर या पूर्व की ओर होना चाहिए। ये दिशा समृद्धि और शांति लाने वाली मानी जाती है। वहीं डेस्क आयताकार या चौकोर होनी जरूरी है। डेस्क हमेशा साफ और व्यवस्थित होनी चाहिए। डेस्क के पीछे एक ठोस दीवार का होना शुभ होता है। डेस्क पर ग्रीन प्लांट लगाने शुभ होते हैं। ऐसा करना आपके लिए बहुत ही लाभकारी साबित होगा।

PC: webdunia, dnaindia, india.com
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From amarujala



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.