- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। वास्तु शास्त्र में हर चीज का महत्व बताया गया है। इसमें चावल का भी महत्व बताया गया है। ये भी वास्तु शास्त्र में व्यक्ति के लिए बहुत ही शुभ माने गए हैं। आपको बता दें कि चावल भाग्य के बंद दरवाजे खोलने में भी उपयोगी है। इस संबंध में आज हम आपको चावल से जुड़ा एक वास्तु उपाय बताने जा रहे हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में हमेशा भरी हुई चावल की डिब्बी रखने से धन और अन्न की कमी नहीं होती। चावल के बीच में लाल कपड़े में बांधकर दो चांदी के सिक्के या पीली हल्दी की गांठ छिपाना वास्तु शास्त्र के हिसाब से बहुत ही शुभ माना जाता है। इसे रखने से अन्नपूर्णा का वास होता है और घर में बरकत बनी रहती है।
इस उपाय के करने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति भी अच्छी होती है। परिवार के लोगों को आर्थिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
PC: amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें