- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। वास्तु शास्त्र में नमक का बहुत ही महत्व है। इसे एक शक्तिशाली शुद्धिकारी और नकारात्मक ऊर्जा नाशक वास्तु शास्त्र में माना गया है। इसका उपयोग कई प्रकार के वास्तु दोषों को दूर करने में किया जा सकता है। ये उपाय करने से परिवार में सुख-शांति और समृद्धि आती है।
नमक का वास्तु उपाय कर घर की आर्थिक तंगी की परेशानी को भी दूर किया जा सकता है। इसके लिए रात को सोते समय सिरहाने के पास एक कटोरी में थोड़ा नमक रख दें। इसके बाद इस नमक को सुबह बहते पानी में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से घर से नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाएंगी।
वहीं माता लक्ष्मी कृपा आप पर बनी रहेंगी। परिवार के लोगों को आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। घर में झगड़े, बीमारी, मानसिक तनाव या धन की कमी होने पर एक कटोरी में समुद्री नमक भरकर घर के किसी कोने रख देना चाहिए। इसे आपको लाभ जरूर ही मिलेगा।
PC: ndtv, prabhatkhabar, ascconline
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें