Vastu Tips: रसोई में गिरता है बार-बार दूध तो शुभ नहीं हैं संकेत, तुरंत कर लें ये काम

Hanuman | Tuesday, 03 Jun 2025 03:02:17 PM
Vastu Tips: If milk falls repeatedly in the kitchen then it is not a good sign, do this work immediately

इंटरनेट डेस्क। वास्तु शास्त्र में दूध को लेकर भी बहुत सी बातों की जानकारी दी गई हैं। आज हम आपको दूध को लेकर वास्तु शास्त्र की एक महत्वपूर्ण बात की जानकारी देने जा रहे हैं। वास्तु शास्त्र के हिसाब से रसाई में दूध गिरना शुभ नहीं माना जाता है।

इसके अच्छे संकेत नहीं होते हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, दूध को चंद्र ग्रह से जोडक़र देखा जाता है और साथ ही ये सुख-समृद्धि का भी प्रतीक भी माना जाता है। अगर रसोई में बार-बार दूध गिरता है तो इसके अच्छे संकेत नहीं होते हैं।

ऐसा होने पर परिवार में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य की सेहत खराब हो सकती है। वहीं लोगों को बड़ी धन हानि हो सकती है। इसी कारण रसोई में दूध गिरने के बाद भगवान शिव की पूजा करनी शुभ होता है। ऐसा होने पर आपको शिवलिंग पर दूध अर्पित करना चाहिए। इससे आपके ऊपर आने वाली परेशानियां आपसे दूर हो जाएंगी। 

PC:   ndtv 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From indiatv



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.