- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। वास्तु शास्त्र में आर्थिक परेशानियों को दूर करने के लिए कई प्रकार के उपायों की जानकारी दी गई है। इन उपायों को करने से आपको जीवन में पैसों की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
आज हम आपको इस संबंध में ही जानकारियां देने जा रहे हैं। वास्तु के मुताबिक, घर में कुछ चीजों को रखना बहुत ही शुभ होता है। आर्थिक तंगी का सामना कर रहे लोगों के लिए घर में नारियल रखना बहुत ही शुभ होता है। ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है, जिससे जातक को जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं।
वहीं ऐसे लोगों के लिए घर में पिरामिड में रखना भी शुभ होता है। इसे रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। तिजोरी हमेशा खाली रहने पर इसमें कौड़ी रख दें। इससे आपकी मां लक्ष्मी की कृपा से तिजोरी भरी रहेगी। बताया जाता है कि कौड़ी की उत्पत्ति समुद्र मंथन से हुई थी।
PC: prabhatkhabar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From jagran