- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। वास्तु शास्त्र में फिश एक्वेरियम के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। घर के वातावरण को सकारात्मक, शांतिपूर्ण और समृद्ध बनाए रखने के लिए बहुत से लोगों द्वारा इसे अपने घर में रखा जाता है।
वास्तु शास्त्र में फिश एक्वेरियम को शुभता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना गया है। आज हम आपको घर में फिश एक्वेरियम रखने से मिलने वाले फायदों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। फिश एक्वेरियम में जल तत्व होता है जो मानसिक तनाव को कम करने और घर की नकारात्मक ऊर्जा को खींचने का काम करता है।
पानी में मछलियों की सक्रियता को घर में लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसी कारण तो फिश एक्वेरियम को घर में रखने से परिवार की आर्थिक वृद्धि होती है। परिवार के लोगों को आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है। आपको आज ही अपने घर में फिश एक्वेरियम लाकर रख देना चाहिए। इससे घर की खूबसूरती भी बढ़ती है।
PC: jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From amarujala