Vastu Tips: विवाहित जोड़े का इस दिशा में होना चाहिए कमरा, प्रेम, रोमांस और आपसी समझ को मिलेगा बढ़ावा

Hanuman | Friday, 06 Jun 2025 01:09:23 PM
Vastu Tips: Married couples' room should be in this direction, it will promote love, romance and mutual understanding

इंटरनेट डेस्क। वास्तु शास्त्र विवाहित जोड़ों को लेकर भी कई महत्वपूर्ण बातों की जानकारी दी गई है। आज हम आपको नवविवाहित जोड़े के कमरे के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

हम आपको बताने जा रहे हैं कि वास्तु शास्त्र के हिसाब से नवविवाहित जोड़े का कमरा किस दिशा होना शुभ होता है। कमरा भी सीधे तौर पर उनके वैवाहिक जीवन की समृद्धि और तालमेल को प्रभावित कर सकता है। वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार कमरा नहीं होने पर नवविवाहित जोड़ों के रिश्ते में परेशानियां आ सकती हैं और नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव पड़ सकता है। 

वास्तु शास्त्र के हिसाब से नवविवाहित जोड़े के कमरे के लिए उत्तर-पश्चिम दिशा शुभ है। उत्तर-पश्चिम दिशा प्रेम, रोमांस और आपसी समझ को बढ़ावा देती है। इस दिशा का स्वामी ग्रह चंद्रमा है, जो भावनाओं और रिश्तों को मजबूत करता है। इस दिशा में कमरा होने पर जोड़े के बीच प्यार और विश्वास को बढ़ाने में मदद मिलती है। वहीं दोनों का वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है। 

PC:  jansatta
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From amarujala



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.