- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। छत पर पड़ा कबाड़ भी वास्तु शास्त्र के अनुसार शुभ नहीं होता है। इसके कारण परिवार के लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। छत पर रखी गई अनुपयोगी, भारी या नकारात्मक वस्तुएं व्यक्ति की गरीबी का कारण बनती है।
आज हम आपको उन चीजों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिन्हें छत पर रखना शुभ नहीं होता है। ये चीजें जीवन में आर्थिक, मानसिक और पारिवारिक परेशानियों का कारण बनती हैं। वास्तु शास्त्र के हिसाब से घर की छत पर टूटी-फूटी वस्तुएं या कबाड़, झाड़ू और पोछा, बंद पानी की टंकियां, पुराने जूते-चप्पल और बिना उपयोग की मशीन या इलेक्ट्रॉनिक्स आदि चीजों का नहीं रखना चाहिए।
इन चीजों को छत पर रखे जाने को वास्तु शास्त्र में शुभ नहीं माना गया है। इन चीजों के कारण परिवार के लोगों को वित्तीय परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपकी छत पर ये चीजें पड़ी हुई हैं तो उन्हें आज ही वहां से हटा दें।
PC: themarutigroup, prabhatkhabar, indiatv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From amarujala