Vijayadashami आज, ये रहेंगे पूजा के शुभ मुहूर्त

Hanuman | Thursday, 02 Oct 2025 09:37:20 AM
Vijayadashami today, these will be the auspicious times for worship

इंटरनेट डेस्क। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में आज देशभर में विजयादशमी यानी दशहरा हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। आज रावण के पुतलों का दहन देश में जगह-जगह होगा। पंचांग के अनुसार, आश्विन मास की दशमी तिथि कल शाम 7. 01 मिनट से शुरू होकर आज शाम 7. 10 मिनट तक जारी रहेगी।

आज हम आपको विजयादशमी पर पूजन मुहूर्त के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। खबरों के अनुसार, अस्त्र शस्त्र की पूजा का मुहूर्त आज दोपहर 1 बजकर 21 मिनट से शुरू होकर दोपहर 3 बजकर 44 मिनट तक रहेगा। यानी लोगों को अस्त्र शस्त्र की पूजा के लिए 2 घंटे 22 मिनट का समय मिलेगा।

वहीं पूजन का मुहूर्त आज दोपहर 2.09 मिनट से दोपहर 2. 56 मिनट तक रहेगा। लोग 47 मिनट पूजा कर सकेंगे। आज वाहन खरीदने का भी शुभ मुहूर्त है। लोग आज आज सुबह 10.41 मिनट से दोपहर 1.39 मिनट तक रहेगा। रावण दहन का समय 6 बजकर 05 मिनट पर शुरू होगा।

PC: drikpanchang
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.