- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। भगवान शिव की आराधना का सबसे पवित्र महीना सावन कल से शुरू होने जा रहा है। कल से एक महीने तक देश में शिवमय माहौल रहेगा। शिव मंदिरों में लोगों की तांता लगा रहेगा।
धार्मिक मान्यता है कि सावन के महीने में भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्त करने का अवसर मिलता है। इसी कारण इस महीने में लोगों को पूजा-पाठ के साथ ही खान-पान, व्यवहार और जीवनशैली का भी विशेष ध्यान रखना होता है। वहीं कुछ नियमों का पालन करना होता है। ऐसा करने से लोगों पर भगवान शिव का आशीर्वाद बना रहता है।
इस महीने में नियमित रूप से रोजाना भगवान शिव का जलाभिषेक करना चाहिए। संभव हो तो जल में गंगाजल मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। वहीं कम से कम एक बेलपत्र अवश्य अर्पित करें। वहीं सावन के प्रत्येक सोमवार को भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर गरीबों को भोजन या फल का दान करें। इस दिन व्रत कर भगवान को कच्चा दूध, बेलपत्र, भांग, धतूरा, और आक के फूल अर्पित करें।
PC: jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें