PM Kisan Scheme के लाथार्थियों को इस योजना का भी मिलता है लाभ, जान लें आप

Hanuman | Wednesday, 06 May 2026 03:00:55 PM
Beneficiaries of the PM Kisan Scheme also receive benefits from this scheme—find out the details here

इंटरनेट डेस्क। केन्द्र सरकार की ओर से पीएम किसान सम्मान निधि योजना का संचालन किया जा रहा है। इस योजना के माध्यम से किसानों को सरकार की ओर से हर साल दो-दो हजार रुपए की तीन किस्तों में छह हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है।

इस योजना के लाभार्थी एक अन्य योजना का लाभ भी ले सकते हैं। इसका नाम किसान क्रेडिट कार्ड योजना है। लाभार्थियों को संस्थागत ऋण (सस्ता कर्ज) उपलब्ध करवाने के लिए इस योजना का संचालन किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य किसानों को साहूकारों के चंगुल से बचाना और उन्हें खेती के लिए सस्ती दरों पर लोन उपलब्ध कराना है।

केसीसी के तहत किसानों को 7% की ब्याज दर पर ₹3 लाख तक का लोन उपलब्ध करवाया जाता है। समय पर कर्ज चुकाने वाले किसानों को 3% की अतिरिक्त छूट भी सरकार की ओर से जाती है। इसमें प्रभावी ब्याज दर मात्र 4% रह जाती है।

PC: bbc
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.