DA: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अब आई ये अच्छी खबर, जल्द ही हो सकता है ऐसा

Samachar Jagat | Saturday, 27 Jan 2024 01:09:05 PM
DA: Now this good news has come for central employees and pensioners, this may happen soon

इंटरनेट डेस्क। नए साल के पहले महीने में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर आई है। अब इनके 18 महीने के डीए बकाया को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। सरकार की ओर से जल्द ही कर्मचारियों को यह बकाया जारी किया जा सकता है। केंद्रीय कर्मचारियों का जनवरी 2020 से जून 2021 तक डीए बकाया है। अगर केन्द्रीय मंत्रालय की ओर से इसमें इजाफा किया जाता है तो कर्मचारियों की सैलरी में एक बड़ी बढ़ोतरी देखी जा सकती है।

खबरों के अनुसार, भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ के महासचिव मुकेश सिंह की ओर से इस संबंध में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखा गया है। इसके माध्यम से उन्होंने कहा है कि महामारी के दौरान सरकारी कर्मचारियों और रिटायर्ड लोगों का रोका गया भत्ता अब वापस करना चाहिए।

 25 जनवरी को केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई भत्ते डीए के बकाया को लेकर विस्तार से वार्ता की जा चुकी है। 
गौरतलब है कि कोरानो महामारी के दौरान डीए और महंगाई राहत (डीआर भुगतान) को  वित्तीय तनाव के कारण निलंबित कर दिया गया था। अब कर्मचारियों का बकाया भुगतान जल्द ही हो सकता है।

PC: indiatoday
खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.