- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। अगर आपका कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी (ईपीएफओ) में खाता खुला हुआ है तो ये खबर आपके लिए जानना जरूरी है। खबर ये है कि ईपीएफओ की ओर से अब अपने 7 करोड़ से ज्यादा के सदस्यों के लिए पीएफ निकासी के साथ-साथ ट्रांसफर की प्रक्रिया को पहले के मुताबिक बेहद ही आसान बनाने का एक बड़ा निर्णय लिया है।
हाल ही में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के केंद्रीय भविष्य निधी आयुक्त रमेश कृष्णमूर्ति और केंद्रीय श्रम सचिव वंदना गुरनानी की ओर से संगठन में होने वाले बड़े तकनीकी बदलावों को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी है। अब ईपीएफओ फाइनल सेटलमेंट को भी पूरी तरह ऑटोमैटिक करने की तैयारी लगातार की जा रही है। ऐसा होने पर नौकरी छोड़ने के बाद भी पीएफ का पूरा पैसा बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के तेजी से बैंक खाते में ट्रांसफर हो जाएगा।
मई 2026 के आाखिरी तक एटीएम और यूपीआई निकाल सकेंगे पीएफ फंड से पैसा
आगामी समय में अगर कोई सदस्य अपनी नौकरी को बदलता है, तो उसके पीएम खाते को पुरानी कंपनी से नई कंपनी में ट्रांसफर करने के लिए अब किसी फॉर्म को भरने की आवश्यकता नहीं होगी। ईपीएफओ की ओर से इसे ऑटो-ट्रांसफर मोड पर डालने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। खबरों के अनुसार, खाताधारक मई 2026 के आाखिरी तक सदस्य सीधे एटीएम और यूपीआई के जरिए के अपने पीएफ फंड से पैसा निकाल सकेंगे। आगामी समय में खाताधारकों के लिए विशेष कार्ड भी जारी किए जा सकता है।
PC: rentomojo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें