Fastag: आज ही करवा लें केवाईसी अपडेट, नहीं तो इस दिन के बाद फास्टैग हो जाएगा डिएक्टिवेट

Samachar Jagat | Wednesday, 27 Mar 2024 12:03:38 PM
Fastag: Get your KYC updated today itself, otherwise Fastag will be deactivated after this day

इंटरनेट डेस्क। हाइवे पर वाहन चलाने के लिए केन्द्र सरकार की ओर से फास्टैग को अनिवार्य किया गया है। अगर आपके पास फास्टैग नहीं है तो आपको डबल टोल देना पड़ेगा। सरकार की ओर से फास्टैग केवाईसी को अनिवार्य किया गया है।

आपको आज ही ये काम कर लेना चाहिए। टोल प्लाजा पर काम आने वाले फास्टैग का केवाईसी आपको इस महीने की अन्तिम तारीख तक जरूर ही करना लेना चाहिए। केन्द्र सरकार की तरफ से इसकी डेडलाइन 28 फरवरी तय की गई थी, लेकिन इसे एक महीने के लिए बढ़ा दिया गया था। अब हाइवे पर वाहन चलाने वाले लेागों को 31 मार्च तक केवाईसी अपडेट करना जरूरी है।

ऐसा नहीं करने पर आपका फास्टैग डिएक्टिवेट हो जाएगा। आपको आज ही ये जरूरी काम कर लेना चाहिए। फास्टैग डिएक्टिवेट होने के बाद आपको टोल पर डबल टैक्स देना होगा। आपको फास्टैग को डिएक्टिवेट होने से बचाने के लिए आज ही केवाईसी अपडेट करवा लें।

PC: abplive



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.