Gold Silver Price: सोने चांदी के भावों में आज हुई बढ़ोतरी, लेने जा रहे हैं तो देख ले एक बार ताजा रेट

Shivkishore | Thursday, 07 May 2026 10:25:41 AM
Gold  Silver Prices: Gold and silver rates have risen today; if you are planning to buy, check the latest rates once.

इंटरनेट डेस्क। देश दुनिया में अभी सोने चांदी के भावों में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। शादियों का सीजन भी चल रहा हैं और इस बीच राजस्थान में आज सोने के भाव में अच्छी तेजी दर्ज की गई है। राजस्थान के जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, अजमेर, बीकानेर समेत सभी प्रमुख शहरों में आज सोने-चांदी के भाव पिछले दिन की तुलना में काफी ऊंचे रहे।

क्या हैं सोने का भाव
खासकर 22 कैरेट सोने में ₹1,550 प्रति 10 ग्राम की मजबूत बढ़ोतरी देखने को मिली, जो निवेशकों के लिए अच्छा संकेत माना जा रहा है। 24 कैरेट सोना (10 ग्राम) आज ₹1,46,730 हैं और कल ₹1,45,100 भाव था, आज लगभग ₹1,630 की बढ़ोतरी दर्ज हुई हैं 

चांदी का भाव क्या हैं
चांदी में भी ₹5,000 प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज की गई। आज चांदी ₹2,70,000 का भाव हैं और कल ₹2,65,000 का भाव था। आज के भाव में 5 हजार की बढ़ोतरी हुई है।

pc- upstox.com



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.