- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। 960 करोड़ के जेजेएम घोटाले में कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री महेश जोशी को आज फिर से गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें आज सुबह 5.30 बजे उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। जेजेएम घोटाले से जुड़े मामले में एसीबी ने ये बड़ी कार्रवाई की है। इससे पहले एसीबी रिटायर्ड आईएएस सुबोध अग्रवाल को गिरफ्तार कर चुकी है। अब मामले में ये बड़ी कार्रवाई की गई है।
15 ठिकानों पर पड़े थे छापे
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इसी मामले में ईडी ने 2025 में भी पूर्व मंत्री महेश जोशी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली थी। 17 फरवरी को एसीबी ने करीब 15 ठिकानों पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया था।
960 करोड़ के घोटाले का आरोप
जेजेएम योजना के तहत आरोप है कि फर्म मैसर्स श्री गणपति ट्यूबवेल और श्री श्याम ट्यूबवेल ने फर्जी दस्तावेज से टेंडर हासिल किए थे। इन दोनों फर्मों के प्रोपराइटर महेश मित्तल और पदमचंद जैन पर आरोप है कि उन्होंने इरकॉन इंटरनेशनल कंपनी के फर्जी प्रमाण-पत्र लगाकर करीब 960 करोड़ रुपए के टेंडर हासिल किए थे। आरोप है कि इन सभी में पूर्व मंत्री महेश जोशी भी शामिल थे।
pc- aaj tak