- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण का फाइनल मुकाबला गत चैम्पियन आरसीबी के घर बेंगलुरु में नहीं खेला जाएगा। बीसीसीआई ने फाइनल मुकाबला अहमदाबाद में आयोजित किए जाने का निर्णय लिया है।
आईपीएल की परंपरा के हिसाब से इस सीजन का फाइनल मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना चाहिए था, लेकिन बीसीसीआई ने कुछ कारणों से फाइनल मुकाबला अहमदाबाद में करवाने का निर्णय लिया है। खबरों के अनुसार, आईपीएल 2026 का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 31 मई को खेला जाएगा। बीसीसीआई ने आज आईपीएल 2026 के प्लेऑफ मैचों के वेन्यू और तारीखों की घोषणा कर दी है।
बीसीसीआई की ओर से अहमदाबाद, न्यू चंडीगढ़ और धर्मशाला में प्लेऑफ के मैच आयोजित किए जाने का निर्णय लिया है। लगातार दूसरी बार अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम को आईपीएल फाइनल की मेजबानी दी गई है। इस स्टेडियम में आईपीएल 2022 और आईपीएल 2023 के फाइनल भी खेल जा चुके हैं। 26 मई को धर्मशाला में क्वालीफायर-1, 27 मई को चंडीगढ़ में एलिमिनेटर, 29 मई को चंडीगढ़ में क्वालीफायर-2 और 31 मई को अहमदाबाद में आईपीएल 2026 फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
PC: timesprime, moneycontrol, jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें