WB Elections: मुख्यमंत्री पद की शपथ के पहले बंगाल में हिंसा, सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या

Shivkishore | Thursday, 07 May 2026 09:15:35 AM
WB Elections: Violence in Bengal Ahead of Chief Minister's Swearing-in; Suvendu Adhikari's PA Shot Dead

इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला है। लेकिन हालात खराब बने हुए है। चुनाव परिणाम के बाद से ही प्रदेश में छोटी मोटी हिंसा देखने को मिल रही है। 9 मई को नए सीएम का शपथ ग्रहण होने जा रहा हैं, लेकिन उसके पहले एक बड़ा कांड हो गया है। मुख्यमंत्री की रेस में आगे चल रहे सुवेंदु अधिकारी के पीए की देर रात हत्या हो गई है। जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना स्थित मध्यमग्राम में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात 10.30 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। 

जा रहे थे घर
मीडिया रिपोटर्स की माने तो चंद्रनाथ स्कॉर्पियो पर ड्राइविंग सीट के बगल में बैठे थे। उनके साथ ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति भी था और वो घर जा रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक कार पीछे से आई और स्कॉर्पियो के सामने जाकर रास्ता रोक दिया। फिर एक बाइक पर हमलावर आया और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। कुल 10 राउंड फायर हुआ। चंद्रनाथ को 4 गोलियां लगीं। 

अन्य लोग भी आए चपेट में
मीडिया रिपोटर्स की माने तो कार में बैठे एक अन्य व्यक्ति को भी दाहिने हाथ, पेट और छाती में गोली लगी हैं। ड्राइवर भी जख्मी है। हमले में ऑस्ट्रेलियन ग्लॉक पिस्टल का इस्तेमाल किया गया था। भाजपा ने टीएमसी पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। इस घटना के करीब 1 घंटे बाद रात करीब 12.30 बजे बशीरहाट जिले में रोहित रॉय नाम के भाजपा कार्यकर्ता पर भी फायरिंग हुई। उनकी हालत गंभीर है।

pc- dynamitenews.com



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.